onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Wednesday, December 27, 2017

हमारे देश में आतंकियों से ऐसा ही कड़ा व्यवहार होता है: जाधव मामले पर SP सांसद; सुषमा कल देंगी बयान

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां से पाकिस्तान में हुए अपमानजनक बर्ताव पर देश में गुस्सा है। लोकसभा में बुधवार को ये मुद्दा उठा। लेकिन, समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने इस मामले पर आपत्तिजनक बयान दिया। न्यूज एजेंसी से बातचीत में अग्रवाल ने कहा- अगर उन्होंने (पाकिस्तान ने) कुलभूषण जाधव को अपने देश में आतंकवादी माना है तो वो उस हिसाब से ही व्यवहार करेगा। हमारे देश में भी आतंवादियों से ऐसा ही कड़ा व्यवहार करना चाहिए। बता दें कि जाधव करीब दो साल से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। वहां की मिलिट्री कोर्ट ने जाधव को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। सुषमा स्वराज कल इस मामले पर संसद में बयान देंगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BY5gjF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment