
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के सेक्युलरिज्म (धर्मनिरपेक्षता) पर दिए एक बयान पर बुधवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने कहा कि जिस शख्स को संविधान में भी भरोसा नहीं है, उसे मंत्री पद पर बने रहने का भी हक नहीं है। विपक्ष ने हेगड़े के इस्तीफे की मांग की। बता दें कि हेगड़े ने मंगलवार को कर्नाटक में कहा था कि लोगों को अपनी पहचान सेक्युलर के बजाय धर्म और जाति के आधार पर बतानी चाहिए। हम संविधान में संशोधन कर सेक्युलर शब्द हटा सकते हैं। हेगड़े मोदी सरकार में राज्य मंत्री हैं। उनके पास स्किल डेवलपमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप मिनिस्ट्री का चार्ज है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BYKBM4
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment