onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Wednesday, December 27, 2017

कातिल बेटे से मिलने के बाद क्या कहेंगी: जाधव की मां से PAK मीडिया के बेइज्जत करने वाले सवाल

कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी को पाकिस्तान की मीडिया ने बहुत बेइज्जत किया था। जब जाधव की मां अवंतिका और पत्नी चेतना जाधव से मुलाकात के बाद बाहर आईं तो वहां की फॉरेन मिनिस्ट्री के अफसरों ने जानबूझकर उनको गाड़ी का इंतजार कराया। साजिश ये थी कि वो वहां की मीडिया की बातें सुनें। जाधव की मां से पूछा गया- कातिल बेटे से मिलने के बाद क्या कहेंगी? बता दें कि जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। इंटरनेशनल कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है। सोमवार को अवंतिका और चेतना ने पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री में कांच की दीवार के बीच जाधव से मुलाकात की थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BWtyKV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment