onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, December 30, 2017

पसंद का मंत्रालय नहीं मिलने से नितिन पटेल खफा: हार्दिक बोले- 10 MLA लाइए, कांग्रेस में अच्छा पद लीजिए

गुजरात कैबिनेट में कद के हिसाब मंत्रालय नहीं मिलने से डिप्टी सीएम नितिन पटेल खफा हैं। उन्होंने बीजेपी हाईकमान को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। पटेल ने कैबिनेट से इस्तीफे की बात भी कही है। इस बीच, पास नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार को डिप्टी सीएम समेत 10 बीजेपी विधायकों के पार्टी छोड़ने पर उन्हें कांग्रेस में अच्छा पद दिलाने का ऑफर दिया। वहीं, बीजेपी सूत्रों की मानें तो अभी 2-3 दिनों तक नितिन पटेल पार्टी हाईकमान के फैसले का इंतजार करेंगे। पार्टी भी ऐसे ऑप्शन पर विचार कर रही है, ताकि पटेल का सम्मान भी बना रहे और सीएम विजय रूपाणी की जिद को भी ठेस न पहुंचे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2lrUZ40
via IFTTT

No comments:

Post a Comment