onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, December 30, 2017

करगिल शहीद की पत्नी से आधार मांगने का हॉस्पिटल पर आरोप, वक्त पर इलाज नहीं मिलने से मौत

हरियाणा के एक हॉस्पिटल पर करगिल शहीद की पत्नी के इलाज के लिए आधार मांगने का आरोप है। शनिवार को उनके बेटे ने कहा कि आधार कार्ड साथ नहीं होने पर डॉक्टर ने वक्त पर मां का इलाज शुरू नहीं किया, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि मोबाइल में आधार की कॉपी दिखाने के बाद हार्ड कॉपी जमा करने की बात कही गई थी। करगिल में शहीद कैप्टन विजयंत थापर के पिता वीएन थापर ने घटना को अमानवीय बताते हुए कहा कि इससे आर्म्ड फोर्सेस का मनोबल गिरेगा। हालांकि, डॉक्टर्स ने आरोपों को खारिज किया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CpXtIg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment