onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, December 30, 2017

रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के रजनीश गुरबानी ने लगाई हैट्रिक, 44 साल बाद हुआ ऐसा

होलकर स्टेडियम में चल रहे 84वें रणजी ट्रॉफी फाइनल 2017-18 में दिल्ली की टीम 295 रन बनाकर आलआउट हो गई। रणजी फाइनल के दूसरे ही दिन दिल्ली की टीम विदर्भ टीम के तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी के सामने टिक नहीं सकी। रजनीश ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही हैट्रिक लेकर विदर्भ की इस मैच में वापसी करवा दी है। गौरतलब है कि गुरबानी रणजी ट्रॉफी फाइनल में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन हैं। इसके पहले पहले तमिलनाडु के बी कल्याणसुंदरम ने 1972/73 के फाइनल में मुंबई के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BVth6B
via IFTTT

No comments:

Post a Comment