
अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका पाकिस्तान की मिलिट्री एड रोक चुका है। उसने आने वाले एक या दो दिन में और सख्त कदम उठाने की वॉर्निंग भी दी है। इसके बाद पाकिस्तान का रिएक्शन आया है। पाकिस्तान आर्मी ने कहा- अगर अमेरिका हमारे देश के खिलाफ कोई एक्शन लेता है तो उसका जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा- अमेरिका अब पाकिस्तान को अपने इशारों पर नहीं चला सकता। बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने नए साल पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद व्हाइट हाउस ने पाक को दी जाने वाली 1626 करोड़ रुपए की मदद भी रोक दी थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CPaknK
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment