onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Thursday, January 4, 2018

वीरेंद्र देव केस: हाईकोर्ट में पेश नहीं हुआ बाबा, सुनवाई में दखल पर वकीलों को लगी फटकार

आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से दिल्ली समेत कई शहरों में आश्रम चलाने वाले बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित गुरुवार को हाईकोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा। सुनवाई के दौरान जब बाबा के वकील दखलंदाजी करने लगे तो कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई। बता दें कि पिछले महीने एक एनजीओ की पिटीशन पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आश्रमों में छापेमारी के ऑर्डर दिए थे। साथ ही वीरेंद्र देव को 4 जनवरी तक पेश करने के लिए कहा था। दिल्ली में बाबा के रोहिणी समेत 8 आश्रमों से सैकड़ों लड़कियां छुड़ाया गई हैं। फिलहाल, वीरेंद्र देव फरार है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2lTwooX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment