onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, January 27, 2018

UP: कासगंज में फिर भड़की हिंसा, 4 दुकानों में लगाई आग; चंदन का हुआ अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार सुबह फिर एकबार हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने बारहद्वारी इलाके में तोड़फोड़ और 4 दुकानों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। समुदाय विशेष के दो शख्स लापता बताए जा रहे हैं। उधर, 26 जनवरी की हिंसा में मारे गए चंदन (22) का शनिवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर एटा के बीजेपी सांसद समेत हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजा आगजनी और तोड़फोड़ चंदन की अंतिम यात्रा से लौट रहे लोगों ने की है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DE2jS9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment