onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, January 27, 2018

साउथ अफ्रीकी प्लेयर एल्गर के सिर पर लगी बुमराह की बाउंसर, पिच की वजह से खेल रोका

जोहानेसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉन्डरर्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान पिच को लेकर खेल रोका गया। मेजबान टीम दूसरी इनिंग में 241 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी। पहला विकेट मार्कराम (4 रन) के रूप में गिरा। इसके बाद जसप्रीत बुमराह की कुछ गेंदों ने ओपनर डीन एल्गर को परेशान किया। एक बाउंसर उनके सिर में भी आकर लगी। इसके बाद पिच को लेकर फील्ड अंपायर्स ने चिंता जताई और तीसरे दिन का खेल रोक दिया गया। मैच रेफरी ने दोनों टीमों के कैप्टन से बात की। हालांकि, अभी ये फैसला नहीं लिया गया है कि मैच आगे खेल जाएगा या नहीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DFqAHa
via IFTTT

No comments:

Post a Comment