
पाकिस्तान ने यूनाइटेड नेशंस में एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया। शनिवार को यूएन में मिडिल ईस्ट देशों के हालात को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान पाकिस्तानी डिप्लोमैट मलीहा लोधी ने फलस्तीन के बहाने कश्मीर की बात छेड़ दी। मलीहा ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर की तरह ही विदेशी कब्जे से अपनी जमीन वापस पाने की फलस्तीनियों की महत्वाकांक्षाओं की कद्र करता है। बता दें कि इसी हफ्ते यूएन के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराने से इनकार कर दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2rJuxcA
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment