
राहुल गांधी ने कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं से कहा है कि वो आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीपुल्स मेनिफेस्टो यानी जनता का घोषणा पत्र तैयार कराएं। बता दें कि गुजरात चुनाव वक्त भी कांग्रेस ने इसी तर्ज पर पीपुल्स मेनिफेस्टो तैयार कराया था। तब राहुल के करीबी सलाहाकार सैम पित्रोदा ने गुजरात के पांच शहरों में लोगों से बातचीत कर उनकी राय जानी थी। कर्नाटक में भी कांग्रेस यही कवायद दोहराने जा रही है। यहां विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं। फिलहाल, यहां कांग्रेस की ही सरकार है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DTQBpX
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment