onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, January 20, 2018

पद्मावत के लिए भंसाली का करणी सेना को न्योता, तोड़फोड़ के डर से फिल्म नहीं दिखाएंगे गुजरात के थिएटर मालिक

सुप्रीम कोर्ट और सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद भी फिल्म पद्मावत के विरोध में राजपूत करणी सेना के तेवर नरम नहीं हुए हैं। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करणी सेना प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी ने मल्टीप्लेक्स और थियेटर मालिकों से फिल्म नहीं दिखाने की अपील की। उन्होंने रिलीज के दिन 25 जनवरी को भारत बंद का भी एलान किया। उधर, तोड़फोड़ के डर से गुजरात मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने भी पद्मावत को नहीं दिखाने का फैसला लिया है। करणी सेना ने सेंसर बोर्ड चीफ प्रसून जोशी के जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होने का भी विरोध किया है। राजस्थान सरकार से कहा है कि यह ध्यान रखा जाए कि जोशी गुरुवार को जयपुर ना आएं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2mWJMtZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment