
भारत ने पाकिस्तान को ब्लाइंट क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में 2 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 308 रन का बनाए। इसके जवाब में भारत ने भी 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। बता दें कि ग्रुप स्टेज में भी पाकिस्तान ने श्रीलंका को सेमीफाइनल में 156 रन के बड़े अंतर से हराया था। वहीं भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर पाकिस्तान के साथ फाइनल में जगह पक्की की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DSKDDa
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment