
आम आदमी पार्टी में राज्यसभा के टिकट बंटवारे के बाद कलह बढ़ गई है। पार्टी के सीनियर लीडर गोपाल राय ने कुमार विश्वास पर दिल्ली सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के लिए उनकी (कुमार विश्वास) की सोच नेगेटिव थी, इसीलिए टिकट नहीं दिया। इसके बाद विश्वास ने आरोपों के जवाब में कहा कि गोपाल राय भी किम जोंग से परेशान हैं। उनकी कुंभकर्णी नींद आज टूटी है। इसीलिए ऐसी बातें कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों के लिए संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। तीनों ने गुरुवार को अपना पर्चा दाखिल कर दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CJVulq
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment