
पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से मजबूत शुरुआत के बाद बाजार नए शिखर पर पहुंच गया है। बैंक, ऑटो, मेटल समेत सभी सेक्टरोल इंडेक्स में तेजी से सेंसेक्स औऱ निफ्टी ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नए स्तर पर पहुंच गया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स जहां 34161 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी ने 10,555 के नए स्तर को छुआ। हेवीवेट टाटा स्टील, मारुति, टीसीएस, एसबीआई, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज में मजबूती से मार्केट को सपोर्ट मिला है। फिलहाल, सेंसेक्स 188 अंक बढ़कर 34,158 अंक पर और निफ्टी 50 अंक चढ़कर 10,555 अंक पर कारोबार कर रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CDKQvI
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment