
अमेरिका में काम कर रहे साढ़े सात लाख से ज्यादा भारतीयों के लिए मंगलवार को राहत भरी खबर आई। डोनाल्ड ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने साफ कर दिया है कि अमेरिका अपनी H-1B वीजा एक्सटेंशन पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं कर रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि ये साढे़ सात लाख इंडियन प्रोफेशनल्स आगे भी वहां नौकरियां करते रहेंगे और उन्हेें भारत नहीं लौटना होगा। दरअसल, ट्रम्प ने प्रेसिडेंट बनने के बाद ‘buy american-hire american’ पॉलिसी का एलान किया था। इसके मुताबिक, वहां की कंपनियों के लिए इस तरह के रूल्स बनाए जाने थे कि वो ज्यादा से ज्यादा अमेरिकियों को ही जॉब्स दें। इसी टारगेट को हासिल करने के लिए H-1B वीजा एक्सटेंशन पॉलिसी में बदलाव किए जाने वाले थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Fgit5l
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment