onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Friday, December 29, 2017

उज्जवला स्कीम पर असर न पड़े, इसलिए सरकार ने हर महीने LPG के दाम बढ़ाने का फैसला वापस लिया

सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हर माह 4 रुपए की बढ़ोत्‍तरी करने के फैसले को वापस ले लिया है। सरकार ने अपने फैसले को उज्‍जवला योजना के विपरीत देखते हुए यह कदम उठाया है। बता दें कि सरकार ने पब्लिक सेक्‍टर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को आदेश दिया था कि वह घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी) की कीमतों में हर माह 4 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि करें और यह वृद्धि जून 2016 से लागू हो। एक सूत्र के मुताबिक हालांकि इस फैसले को अक्‍टूबर में वापस ले लिया गया था। उसके बाद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अक्‍टूबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2zHMxms
via IFTTT

No comments:

Post a Comment