onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Friday, December 29, 2017

रामपुर में सुबह देर से जागने पर पति ने दिया ट्रिपल तलाक, कानून मंत्री ने संसद में किया जिक्र

लोकसभा में गुरुवार को ट्रिपल तलाक बिल बिना किसी संशोधन पास हो गया। इससे पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिल पर चर्चा के दौरान कहा, "आज सुबह मुझे एक खबर पढ़ने को मिली। रामपुर में एक महिला को पति ने केवल इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि वो सुबह देर से जागी थी।" कानून मंत्री ने इस महिला की तस्वीर भी संसद में दिखाई। रामपुर की इस महिला ने न्यूज एजेंसी से कहा, "ट्रिपल तलाक पर बैन होना चाहिए।" बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल तलाक यानी तलाक-ए-बिद्दत को अनकॉन्स्टिट्यूशनल (असंवैधानिक) कहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2E7FNlk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment