
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीता। इस सीरीज में पहली बार टॉस जीतने वाले रोहित ने फील्डिंग करने का फैसला किया है। मुंबई टी20 में वॉशिंगटन सुंदर अपना डेब्यू करेंगे। वे चहल की जगह टीम में लिए गए हैं, जिन्हें रेस्ट दिया गया है। शुरुआती दो मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में अब उसकी नजर इस फॉर्मेट में पहली बार (2 या ज्यादा मैच की सीरीज में) श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने पर होगी। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम आखिरी मैच जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BIL9pB
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment