
चीन में बने एम्फीबियस प्लेन AG600 ने रविवार को अपनी पहली उड़ान भरी। दुनिया के सबसे बड़ा एम्फीबियस प्लेन माने जा रहे इस एयरक्राफ्ट की खासियत है कि ये पानी और जमीन दोनों से ही ऑपरेट कर सकता है। ‘कुनलोंग’ कोड नेम वाले इस प्लेन ने सुबह 9:39 पर जिनवान सिविल एविएशन एयरपोर्ट से अपनी पहली उड़ान भरी। करीब 1 घंटे तक उड़ने के बाद लैंडिंग के वक्त लोगों ने जोर-शोर से इसका स्वागत किया। बता दें कि चीन 2017 की शुरूआत में ही इस प्लेन की टेस्टिंग कर लेना चाहता था, लेकिन अप्रैल में हुए ग्राउंड टेस्टिंग के बाद इसकी पहली फ्लाइट को कुछ दिन के लिए टाल दिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2l2FL5k
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment