
फेसबुक भारत में एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है। इस फीचर के तहत फेसबुक पर नया अकाउंट बनाने वाले यूजर्स से उनका आधार कार्ड में लिखा नाम मांगा जा रहा है। अभी ये फीचर मुंबई के छोटे से हिस्से में टेस्ट किया जा रहा है। इसलिए ज्यादातर यूजर्स को ये दिखाई नहीं देगा। फेसबुक के मुताबिक, इस कदम से वो ज्यादातर लोगों को अकाउंट में अपना असली नाम यूज करने के लिए बढ़ावा देना चाहता है। माना जा रहा है कि इस फीचर से फेसबुक फेक आईडी के जाल को भी रोकना चाहता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CdQPVA
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment