
टीम इंडिया साउथ अफ्रीका टूर के लिए रवाना होने वाली है। इसके पहले विराट कोहली और रवि शास्त्री ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विराट ने हाल ही में अनुष्का शर्मा से शादी की है। दोनों का वेडिंग रिसेप्शन एक दिन पहले ही मुंबई में हुआ। टीम इंडिया से लिए ब्रेक के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘कुछ बेहद अहम वजह के चलते मैं टीम से दूर था। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर वापसी बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। क्रिकेट मेरे खून में है।’’ बता दें कि कोहली ने शादी के लिए श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से ब्रेक लिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CbzJd5
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment