onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Thursday, December 28, 2017

संविधान से सेक्युलर शब्द हटाने की बात करने वाले हेगड़े ने अपने बयान पर संसद में माफी मांगी

संविधान से सेक्युलर शब्द हटाने की बात करने वाले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने गुरुवार को संसद में माफी मांग ली। हेगड़े ने कहा, ‘‘मैं संविधान, संसद और बाका साहेब अंबेडकर का बेहद सम्मान करता हूं। संविधान मेरे लिए सर्वोच्च है। इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। बतौर नागरिक मैं इसके खिलाफ कभी भी नहीं जा सकता।’’ हेगड़े ने और क्या कहा? - मोदी सरकार में स्किल डेवलपमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप राज्य मंत्री हेगड़े ने लोकसभा में कहा- लोकसभा और राज्यसभा में मेरे बयान के कारण गतिरोध पैदा हुआ। लेकिन मैं अपने दोस्तों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि संविधान और संसद मेरे लिए सुप्रीम है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2lkaCdN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment