
हंगामे की वजह संसद में अपना पहला भाषण देने में नाकाम रहे सचिन ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि अनफिट और अनहेल्दी इंडिया भयानक खतरा साबित होगा। सचिन ने कुछ आंकड़े भी शेयर किए। इसमें उन्होंने बताया कि डायबिटीज और मोटापा किस तरह भारत पर आर्थिक तौर पर बोझ डाल रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को सचिन राज्यसभा में पहली बार ‘राइट टू प्ले’ पर स्पीच देने के लिए खड़े हुए। लेकिन, कांग्रेस सांसदों के हंगामे की वजह से वो कुछ भी नहीं बोल पाए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2ByvWaq
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment