
शुक्रवार को राजस्थान के थार रेगिस्तान में एयरफोर्स और आर्मी की ज्वाइंट ड्रिल के दौरान चीफ जनरल बिपिन रावत ने भारत-पाकिस्तान के दोबारा बातचीत शुरु करने को लेकर बड़ा बयान दिया। जनरल रावत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बात तभी शुरु होगी, जब वो जम्मू-कश्मीर के आतंकियों को सपोर्ट करना बंद कर देगा। हालांकि, पाकिस्तान के एक्शन देखकर नहीं लगता कि उसे वाकई शांति चाहिए। बता दें कि गुरुवार को ही विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन रवीश कुमार ने भी दोनों देशों के बीच बातचीत शुरु करने के लिए पाकिस्तान से आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DxYwpM
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment