
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर अटकलें तेज हैं। गुजरात में सीटें कम होने के बावजूद मौजूदा सीएम विजय रूपाणी पहली पसंद बताए जा रहे हैं। फिर भी 2012 से इस बार सीटें कम होने के बाद दबी जुबान में उठ रहे सवालों की वजह से यहां बदलाव भी मुमकिन है। यहां सीएम पद की रेस में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम है। स्मृति अभी गुजरात से ही राज्यसभा सांसद हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। बीजेपी संसदीय दल की बुधवार को होने वाली मीटिंग में मुख्यमंत्रियों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2z0cOvW
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment