onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Wednesday, December 20, 2017

बर्थ खाली रहने पर पैसेंजर्स को 50% तक डिस्काउंट देगा रेलवे, 3 कैटेगरी में बांटी जाएंगी ट्रेनें

सीटें खाली रहने पर भारतीय रेलवे द्वारा पैसेंजर को डिस्‍काउंट ऑफर किया जाएगा। यह डिस्‍काउंट 50 फीसदी तक पहुंच सकता है। यहां तक कि चार्ट लगने के बाद भी आप और डिस्‍काउंट लेकर यात्रा कर सकते हैं। इंडियन रेलवे द्वारा तैयार किए जा रहे डायनेमिक प्राइसिंग मॉडल में इस तरह के प्रपोजल मिल रहे हैं। राजस्‍व बढ़ा, पैसेंजर घटे दरअसल, पिछले साल रेलवे ने कुछ प्रीमियम ट्रेनों में फ्लैक्‍सी फेयर मॉडल शुरू किया था। जिसके मुताबिक, पीक समय में ट्रेनों का किराया बढ़ जाता है। इससे रेलवे को राजस्व का तो फायदा हुआ, लेकिन पैसेंजर कम हो गए। वेस्‍टर्न रेलवे की एक रिपोर्ट बताती है कि फ्लैक्‍सी फेयर की वजह से इस जोन में जनवरी से अक्‍टूबर 2017 के बीच लगभग 1.34 लाख पैसेंजर्स घटे, हालांकि इस दौरान वेस्‍टर्न रेलवे ने लगभग 54 करोड़ रुपए अधिक राजस्‍व हासिल किया। इस दौरान 2एसी का किराया हवाई जहाज के किराये से अधिक हो गया। एयरलाइन्स की तरह होगा किराया पिछले दिनों रेलवे मिनिस्‍टर पीयूष गोयल ने कहा कि अब रेलवे का किराया एयरलाइंस की तरह डायनेमिक प्राइसिंग मॉडल से तय होगा। इसके तहत किराया बढ़ेगा भी और घटेगा भी। यानी कि सीटें खाली रहने पर किराये में डिस्‍काउंट दिया जाएगा। इसके लिए एक हार्इ लेवल कमेटी बनाई गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CJsw0G
via IFTTT

No comments:

Post a Comment