
गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई। आप ने यहां 27 कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में उतारे थे, लेकिन जब सोमवार को नतीजे सामने आए तो सभी की जमानत जब्त हो गई। 15 प्रत्याशियों को 500 से भी कम वोट मिले। कई जगहों पर पार्टी उम्मीदवारों के वोट नोटा से भी कम रहे। इससे झारखंड, साउथ और मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले पैर जमाने की कोशिश कर रही आप को बड़ा झटका लगा। बैकफुट पर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी पार्टी नेता चुप्पी साधे हुए हैं। बता दें कि गुजरात की कुल 182 सीटों में से बीजेपी को 99, कांग्रेस 77 और अन्य को 6 पर जीत मिली है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2oE2gT8
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment