
यूपी के उन्नाव में घने कोहरे के चलते मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ। यहां 10 गाड़ियां तेज रफ्तार में एक-दूसरे से टकरा गईं। 24 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें बांगरमऊ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लोगों की मदद से पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी है। गाड़ियां टकराने की वजह से हाईवे पर ट्रैफिक चरमरा गया। बीते दो-तीन दिनों में यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में ठंड बढ़ी है, कई शहरों में सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2yVNyH2
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment