onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Monday, January 8, 2018

US में चप्पल चोर पाकिस्तान के नारे, जाधव की फैमिली के अपमान का आरोप

वॉशिंगटन में सोमवार को पाकिस्तान एम्बेसी के सामने अजीब नजारा देखने को मिला। यहां कई लोग हाथ में जूते और चप्पल लेकर पहुंचे। इन लोगों ने ह्यूमन चेन बनाई। इसके बाद चप्पल चोर के नारे लगाए जाने लगे। दरअसल, ये मामला पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से जुड़ा है। जाधव की पत्नी और मां पिछले महीने उनसे मिलने पाकिस्तान गईं थीं। वहां, पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री के अफसरों ने जाधव की पत्नी चेतना की जूतियां उतरवा लीं थी। अफसरों ने शक जताया था कि चेतना की जूतियों में जासूसी की कुछ चीजें लगी हो सकती हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2EjnXuI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment