
अमेरिका से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान एक बार फिर ब्लैकमेलिंग के रास्ते पर चलता नजर आ रहा है। अमेरिकी सेना को पाकिस्तान के रास्ते जो रसद (supply chain) अफगानिस्तान जाती है, पाकिस्तान उसे रोक सकता है। वो 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद ऐसा कर भी चुका है। दूसरी तरफ, अमेरिकी अफसरों का कहना है कि अगर पाकिस्तान इस तरह का कोई कदम उठाता है, तो उनके पास इससे निपटने के अब कई ऑप्शन मौजूद हैं। बता दें कि अमेरिका ने पाक को दी जाने वाली करीब 7 हजार करोड़ रुपए की मिलिट्री मदद पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से दोनों देशों में तनाव है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2qzpHy9
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment