
पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने डोनाल्ड ट्रम्प के आरोपों पर सख्त नाखुशी जाहिर करते हुए सोमवार रात अमेरिकी एम्बेसडर को तलब किया। बता दें कि नए साल के पहले ही दिन ट्रम्प ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि वो आतंकवाद के खात्मे में मदद के नाम पर अमेरिका से 15 साल में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की मदद ले चुका है, लेकिन इसके बावजूद धोखा दे रहा है। ट्रम्प के ट्वीट के जरिए दिए गए बयान के बाद दोनों मुल्कों में फिर तनाव हो गया। यूएस एम्बेसी ने अपने एम्बेसडर डेविड हेली को पाक फॉरेन मिनिस्ट्री में बुलाए जाने की पुष्टि की है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Eslsam
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment