onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunday, January 7, 2018

अमेरिका धोखेबाज, उससे हमारा अलायंस खत्म; अब US के लिए कोई कुर्बानी नहीं देंगे: PAK

अमेरिका द्वारा पाकिस्तान की मदद बंद करने के बाद वहां के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। ताजा बयान पाकिस्तान के फॉरेन मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ का आया है। आसिफ ने कहा- अमेरिका से हमारा अलायंस खत्म हो चुका है। अब पाकिस्तान अमेरिका के लिए किसी भी तरह की और कोई कुर्बानी देने के लिए तैयार नहीं है। बता दें कि अमेरिका ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान को दी जाने वाली सात हजार करोड़ रुपए की मिलिट्री एड रोक दी थी। इसके पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बयान में कहा था कि अमेरिका ने 15 साल में पाकिस्तान को 33 बिलियन डॉलर की मदद दी, लेकिन उसने हमारे नेताओं को वेबकूफ बनाया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2m90khM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment