onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Tuesday, January 23, 2018

तालिबान नेताओं को फौरन अरेस्ट या फिर देश से बाहर करो- काबुल अटैक के बाद US की PAK को दो टूक

काबुल के सबसे बड़े होटल इंटर-कॉन्टिनेंटल पर हमले में 22 लोगों के मारे जाने के दो दिन बाद अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ रुख और सख्त कर लिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि काबुल हमले के लिए जिम्मेदार तालिबान के नेताओं को फौरन अरेस्ट करे या फिर देश से बाहर करे। बता दें कि पाकिस्तान में पनाह लेने वाले तालिबान के इन्हीं नेताओं ने वहां की सेना की मदद से भारत की एम्बेसी को भी निशाना बनाया था। इसके अलावा भी ये तालिबान के आतंकी पाक आर्मी की मदद से अफगानिस्तान में हमले करते रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2n3ZWRs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment