
अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद के मसले पर सुधर जाने की नसीहत दी है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के चीफ माइक पॉम्पियो ने पाकिस्तान को सीधी वॉर्निंग दी है। पॉम्पियो ने कहा- प्रेसिडेंट ट्रम्प साफ कह चुके हैं कि पाकिस्तान में आतंकी पनाहगाहें अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हम साफ कर देना चाहते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद पर अब फुल स्टॉप लगा दे। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर हम अमेरिका को अपने तरीके से महफूज करने करेंगे। बता दें कि अमेरिका पाकिस्तान की करीब 7 हजार करोड़ रुपए की मदद पर रोक लगा चुका है। ट्रम्प भी पाकिस्तान को वॉर्निंग दे चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CIZ7UF
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment