
चार रिटायर्ड जजों ने रविवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) दीपक मिश्रा को ओपन लेटर लिखा। रिटा. जजों ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों ने जो मसले उठाए हैं, हम उनसे सहमत हैं। इनमें केसों का आवंटन भी शामिल है। इस मामले का निपटारा ज्यूडिशियरी के भीतर ही किया जाना चाहिए।' सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बीपी सावंत, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एपी शाह, मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज के चंद्रू और बॉम्बे हाईकोर्ट के जज एच सुरेश ने CJI को खत लिखा। बता दें कि शुक्रवार को जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन भीमराव लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसफ ने 20 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें जजों ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में कुछ महीनों से सब ठीक नहीं चल रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2mstQOW
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment