onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Wednesday, January 24, 2018

डियर PM दावोस में बताएं- क्यों 1% अमीरों के पास देश के 73% लोगों के बराबर दौलत है: राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस गए हैं। मंगलवार को उन्होंने दावोस समिट में स्पीच दी और वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट में मोदी पर तंज कसा। राहुल ने लिखा, ''डियर पीएम, स्विट्जरलैंड में स्वागत है। कृपया दावोस में लोगों को बताएं कि क्यों भारत के 1% अमीरों के पास देश के 73% लोगों के बराबर दौलत है?'' बीजेपी ने कहा कि हमारी सरकार में पीएम का लक्ष्य अंत्योदय है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BlgARM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment