
अमेरिका में पाकिस्तान के एम्बेसडर रहे हुसैन हक्कानी पर पाक सरकार और मिलिट्री के खिलाफ ‘हेट स्पीच’ देने के लिए केस दर्ज किया गया है। हक्कानी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी किताबों और बयानों से दुनिया के सामने पाक की इमेज खराब की। उनपर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहत डिस्ट्रिक्ट में केस दर्ज कराया गया है। बता दें कि कुछ ही दिन पहले हक्कानी ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी ने पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधाने की बहुत कोशिश की लेकिन पठानकोट हमलों के बाद उनकी सारी कोशिशें खराब हो गईं। हक्कानी इससे पहले भी पाकिस्तान पर आतंक के खिलाफ लड़ाई में नाटक का आरोप लगा चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DYGz4l
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment