
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ का 25 जनवरी को रिलीज होना भी आसान नहीं लग रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म को रिलीज करने का आदेश दिया था। इस पर विरोध फिर तेज हो गया। इसके बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकारों ने फिल्म की रिलीज रुकवाने के लिए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की। सुप्रीम कोर्ट कल यानी 23 जनवरी को इस मामले की सुनवाई करेगा। बता दें कि पद्मावत का राजपूत करणी सेना और बाकी कुछ संगठन विरोध कर रहे हैं। इनका आरोप है कि फिल्म में एेतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DBsYSU
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment