
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को राजभवन में मध्यप्रदेश की 27वीं गवर्नर के तौर पर शपथ ली। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने उन्हें शपथ दिलाई। सोमवार रात 8:25 बजे वे भोपाल पहुंचीं। 76 साल की आनंदीबेन ने बेटी अनार, बेटे संजय और परिवार के 15 सदस्यों के साथ गांधीनगर से उज्जैन तक 415 किलोमीटर का सफर चार्टर्ड बस से तय किया। राज्य सरकार ने स्टेट प्लेन भेजने की तैयारी कर ली थी, लेकिन उन्होंने बस में ही सफर जारी रखा। इस दौरान रास्ते में रोड शो जैसा माहौल रहा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2ruPmIN
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment