
पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को एक बयान जारी कर माना कि इंडियन आर्मी की फायरिंग में उसके चार जवान मारे गए हैं। दूसरी तरफ, भारतीय सेना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने रविवार रात सीजफायर वॉयलेशन शुरू किया था। यह सोमवार तड़के तक जारी रहा। पाकिस्तान की तरफ से यह फायरिंग घुसपैठ कराने के लिए की गई थी। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया और पाकिस्तान के कई सैनिक मार गिराए। हालांकि, पाकिस्तान ने इनकी संख्या चार ही बताई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DwVlPq
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment