
सीरीज के पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। टीम चार फास्ट बॉलर्स के साथ मैच में उतरी है। इसमें कैगिसो रबाडा, फिलेंडर, मोर्ने मोर्कल और डेल स्टेन शामिल हैं। वहीं, टीम इंडिया में लोकेश राहुल को जगह नहीं मिली है। ओपनिंग शिखर धवन और मुरली विजय करेंगे। टीम इंडिया के पास यहां लगातार 10 सीरीज जीत का रिकॉर्ड बनाने का मौका है। हालांकि, 1992 से अब तक टीम इंडिया यहां टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। यह उसका 7वां दौरा है। इससे पहले हुए छह दौरों में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम 2010 में रहा था। तब तीन मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। इसके अलावा पांच सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत यदि यह सीरीज जीतता है तो वह लगातार 10 सीरीज जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CFXP0G
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment