onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, January 6, 2018

कश्मीर के सोपोर में अलगाववादियों के बंद के दौरान IED ब्लास्ट, पैट्रोलिंग पर निकले 4 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में शनिवार को हुए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट में पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए। 2 जवान जख्मी बताए जा रहे हैं। धमाका सुबह एक दुकान में हुआ। तब पुलिस पार्टी अलगाववादियों की ओर से बुलाए बंद के बीच पैट्रोलिंग पर निकली थी। सिक्युरिटी फोर्सेस के जवानों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। सीएम महबूबा मुफ्ती ने हमले की निंदा की। बता दें कि घाटी में आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए आर्मी पिछले कुछ महीने से ऑपरेशन ऑलआउट चला रही है। अब तक 200 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CMqq3A
via IFTTT

No comments:

Post a Comment