
जीएसटी काउंसिल की 24वीं बैठक 18 जनवरी को होगी। आम बजट से ठीक पहले होने की वजह से इसकी अहमियत बढ़ गई है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, इसमें करीब 25 वस्तुओं और 50 सेवाओं पर टैक्स रेट घटाने का फैसला हो सकता है। इरिगेशन की कुछ मशीनों पर जीएसटी रेट 18% से घटाकर 12% किया जा सकता है। इससे पहले 10 नवंबर को गुवाहाटी की बैठक में 211 वस्तुओं पर टैक्स रेट कम किए गए थे। वहां रियल एस्टेट को जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा हुई थी। गुरुवार की बैठक में भी इस पर बात होने की उम्मीद है। ऑफिसर्स ने रियल्टी कंपनियों से इस बारे में बातचीत भी की है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Dk6W7S
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment