
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के दिल्ली-चेन्नई के ठिकानों पर शनिवार को एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने छापा मारा। यह कार्रवाई एयरसेल-मैक्सिस डील में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की गई। इस पर पी. चिदंबरम ने कहा कि जांच एजेंसी मोदी सरकार के इशारे पर अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर रही है। वह इससे झुकने और टूटने वाले नहीं हैं। ईडी को छापेमारी में कुछ हासिल नहीं हुआ, यह कॉमेडी ऑफ एरर्स है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एजेंसियां नरेंद्र मोदी की कठपुतली बनकर विपक्ष को टारगेट कर रही हैं। एक दिसंबर को भी एजेंसियों ने कार्ति के ठिकानों पर सर्चिंग की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Fx4cBc
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment