
जेल एडमिनिस्ट्रेशन अभी तय नहीं कर पाया है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को क्या काम दिया जाए। वहीं लालू से दो घंटे पहले ही उनकी सेवा के लिए उनका रसोईया लक्ष्मण कुमार और सेवक मदन यादव अपने खिलाफ केस दर्ज करवाकर जेल पहुंच गए। जेल जाने के लिए इन दोनों को ही इसलिए चुना गया, क्योंकि ये दोनों रांची के ही रहनेवाले हैं अौर लालू के विश्वासपात्रों में खास हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब जेल में लालू की सेवा के लिए उनके सेवक पहुंचे हों। पिछली बार भी होटवार में जब लालू बंद हुए थे, तो मदन उनकी सेवा के लिए जेल पहुंच गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2D6KtaJ
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment