onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Monday, January 15, 2018

CJI ने अहम केसों के लिए बनाई कॉन्स्टीटूशन बेंच, प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले 4 सीनियर जज शामिल नहीं

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) दीपक मिश्रा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चल रहे अहम मामलों की सुनवाई के लिए कॉन्स्टीटूशन बेंच का गठन किया। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बेंच में केसों के अलॉटमेंट और SC के कामकाज पर सवाल उठाने वाले चार सीनियर जजों को जगह नहीं दी गई है। हालांकि, इन जजों ने सोमवार को कोर्ट अटेंड की थी, जिसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने कहा था कि विवाद खत्म हो गया है। हालांकि, अभी ये कन्फर्म नहीं हो पाया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल चार जजों से CJI ने मुलाकात की या नहीं। बता दें कि 12 जनवरी को जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस जोसेफ कुरियन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर केसों के अलॉटमेंट और अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2EJgiWZ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment