
पाकिस्तान के कई बार सीजफायर वॉयलेशन करने और बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच गुरुवार को भारत-पाकिस्तान के कमांडर्स की फ्लैग मीटिंग हुई। यह मीटिंग इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुचेतगढ़ एरिया में हुई। भारत की तरफ से बीएसएफ और पाकिस्तान की तरफ से वहां के रेंजर्स कमांडर्स ने इसमें हिस्सा लिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक- भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान बिना उकसावे के फायरिंग कर रहा है। बीएसएफ ने आरोप लगाया कि रेंजर्स की स्नाइपर यूनिट की फायरिंग में 3 और 7 जनवरी को उसके दो जवान शहीद हुए। मीटिंग की अपील पाकिस्तान ने की थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DGs6wf
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment