
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले 4 सीनियर जजों में शामिल कुरियन जोसेफ ने शनिवार को उम्मीद जताई कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने यह मामला जस्टिस और ज्यूडिशियरी की भलाई के लिए उठाया गया है। बता दें कि जस्टिस कुरियन, जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस रंजन गोगोई ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजेआई दीपक मिश्रा पर मनपसंद जजों को अहम मामले सौंपने का आरोप लगाया था। ऐसा पहली बार हुआ है, जब सुप्रीम कोर्ट के जजों ने किसी आंतरिक मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की हो।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2D8wkNN
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment